logo

JPSC परीक्षा पर बाबूलाल का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक की प्रबल संभावना 

bebu1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
जेपीएससी परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा समाप्त हो गई है। लेकिन उससे पहले ही कई परीक्षा केंद्रों से पेपर लीक होने की बात सामने आ रही है। कई परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है की प्रश्न पत्र का सील पहले से ही खुला था। इधर इस मामले पर विपक्षी पार्टी भाजपा हमलावर है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चंपाई सरकार को परीक्षा करवाने में फेल बताया है। 


पेपर लीक की संभावना प्रबल 
बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "JSSC-CGL परीक्षा में हुई गड़बड़ी की आग अब तक बुझी नहीं, इधर JPSC परीक्षा के दौरान ही पेपर लीक होने की बात सामने आने लगी है। कुछ परीक्षा केंद्रों से सूचना मिल रही है कि प्रश्न पत्र क्लासरूम में खोलने की बजाय प्रिंसिपल के चैम्बर से खोल कर लाए गए हैं, यानी छात्रों को सील खुला हुआ प्रश्न पत्र दिया गया है, जिससे पेपर लीक की संभावना प्रबल हो गई है। विरोध करने पर छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया है।" 


झामुमो कांग्रेस हटाओ नौकरी पाओ 
उन्होंने आगे लिखा है कि "JSSC की तर्ज पर JPSC में भी चंपई सरकार ने युवाओं की नौकरी बेचने का प्रबंध कर लिया है। राज्य सरकार की भ्रष्टाचार से त्रस्त छात्रों के पास अब एक ही विकल्प है - झामुमो-कांग्रेस हटाओ, नौकरी पाओ!"